विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की नीमका जेल में अयोध्या साजिश के आरोपी कैदी की हत्या, झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हुआ था हमला 

Published: Mon, 09 Feb 2026 10:39 AM (IST)

फरीदाबाद की नीमका जेल में एक बंदी अब्दुल रहमान की झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

जेल में बंदी की हत्या हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

जेल में बंदी की हत्या हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

सुभाष डागर, फरीदाबाद। जिला जेल नीमका में एक बंदी की झगड़े के दौरान नुकीला हथियार मारकर हत्या कर दी। जून 2025 में एटीएस की टीम ने पाली के जंगल से अब्दुल रहमान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसकी अयोध्या को उड़ाने की योजना थी।

वह इस मामले में जिला जेल नीमका में बंद था। जेल के अंदर पहले से ही बंद जम्मू कश्मीर के रहने वाले अरुण चौधरी और अब्दुल रहमान के बीच किसी बात को लेकर रविवार की रात झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अरुण चौधरी ने उसे कोई नुकीला हथियार मार दिया। जिससे उसकी जेल के अंदर ही मौत हो गई।

तिगांव एसीपी अशोक वर्मा का कहना है की जेल के अंदर जाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस अंदर जाएगी। तब ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। यह पुष्टि हो चुकी है की अब्दुल रहमान की मौत हो चुकी है। दोनों के बीच झगड़े का क्या कारण है अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।