आज रवाना होंगी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन
बिहार के लिए शुक्रवार को फिर दो ट्रेन चलाई जाएंगी। जिला प्रशासन श्रमिकों को भेजने की तैयारियों में लगा हुआ है। इनमें से एक ट्रेन पूर्णिया जबकि दूसरी भागलपुर जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:46 AM (IST)
जासं, फरीदाबाद : बिहार के लिए शुक्रवार को फिर दो ट्रेन चलाई जाएंगी। जिला प्रशासन श्रमिकों को भेजने की तैयारियों में लगा हुआ है। इनमें से एक ट्रेन पूर्णिया, जबकि दूसरी भागलपुर जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश, बिहार व झारखंड के मजदूरों को ट्रेनों से भेज चुका है। शुक्रवार को दो ट्रेनों से मजदूरों को बिहार भेजने की मांग की गई थी। पूर्णिया के लिए शाम चार व भागलपुर के लिए छह बजे ट्रेन रवाना होगी। इससे पूर्व प्रशासन द्वारा मजदूरों को सूचना देकर एकत्र किया जा रहा है। टीआइ कुमार घनश्याम ने बताया कि दो ट्रेनों की मंजूरी मिल गई है। रेलवे की तरफ से तैयारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें