आइएमटी में दिखे दो अजगर, सनसनी
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन यानी आइएमटी के पुल के पास दो अजगर दिखने से सनसनी फैल गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:14 AM (IST)
जासं, फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन यानी आइएमटी के पुल के पास दो अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। आइएमटी के पास ही आगरा नहर है। ऐसा अनुमान है कि अजगर नहर से ही निकले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजगर दो दिन से देखे जा रहे थे। सोमवार को यह फिर सड़क किनारे दिखे, तो इसकी सूचना किसी ने वन्य जीव प्राणी विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम के सदस्य चरन सिंह ने सांपों को पकड़ने के लिए विशेष प्रकार के बनाए कैचर से एक अजगर को पकड़ा और पिजरे में डाल दिया। इस दौरान दूसरा अजगर नहर में ही चला गया। चरन सिंह के अनुसार अजगर सात से आठ फुट लंबा है और नहर से ही निकला है। अब इसे अरावली वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें