विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिखों पर चुटकुला सुनाना बना विवाद, कुमार विश्वास के खिलाफ थाने में शिकायत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 17 Mar 2019 07:49 PM (IST)

जागरण संवाददाता फरीदाबाद एनआइटी दशहरा मैदान में शुक्रवार को आयोजित काव्य सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास द्वारा सरदारों पर चुटकला सुनाना विवाद का विषय बन गया है। शहर में सिख समुदाय ने इसे अपमान माना है और नाराजगी जाहिर की। रविवार को सिख समुदाय ने कवि कुमार विश्वास के खिलाफ एसजीएम नगर थाना पुलिस को शिकायत दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को काव्य सम्मेलन की वीडियो भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह काव्य सम्मेलन विधायक सीमा त्रिखा की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें आधा दर्जन कवियों ने शिरकत की थी। कुमार विश्वास मुख्य कवि के रूप में मौजूद थे। इसी बीच देर शाम कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वे सिख समुदाय से माफी मांग रहे हैं।

सिखों पर चुटकुला सुनाना बना विवाद, कुमार विश्वास के खिलाफ थाने में शिकायत
सिखों पर चुटकुला सुनाना बना विवाद, कुमार विश्वास के खिलाफ थाने में शिकायत

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : एनआइटी दशहरा मैदान में शुक्रवार को आयोजित काव्य सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास द्वारा सरदारों पर चुटकला सुनाना विवाद का विषय बन गया है। शहर में सिख समुदाय ने इसे अपमान माना है और नाराजगी जाहिर की। रविवार को सिख समुदाय ने कुमार विश्वास के खिलाफ एसजीएम नगर थाना पुलिस को शिकायत दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को काव्य सम्मेलन की वीडियो भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। काव्यांजलि नाम से यह कार्यक्रम भाजपा विधायक सीमा त्रिखा की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें अन्य कवियों ने भी शिरकत की थी। कुमार विश्वास मुख्य कवि के रूप में मौजूद थे।

करीब दो घंटे के काव्य पाठ के दौरान कुमार विश्वास ने सरदारों पर एक चुटकुला सुनाया था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह की तरफ इशारा करते हुए व्यंग्य किया गया था। फरीदाबाद सर्ब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रविदर सिंह राणा ने कहा कि कुमार विश्वास ने जान-बूझकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इससे सिख धर्म व उसके अनुयायियों का अपमान हुआ है। इसी बीच रविवार देर शाम कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे सिख समुदाय से माफी मांग रहे हैं। सिखों के नाम कुमार विश्वास की अपील

अगर मेरी कही हुई किसी बात से आपको दुख पहुंचा है तो मैं उसके लिए क्षमा मांगता हूं। मैं उस परिवार उस परंपरा से आता हूं जहां हर धर्म का आदर सिखाया जाता है। हर धर्म के सेनानी, गुरु, योद्धाओं को प्रणाम करना सिखाया जाता है। मैं बहुत छोटा आदमी हूं, अगर मेरी किसी भी बात का जरा भी दुख पहुंचा हो तो उसके लिए मैं दोनों हाथ जोड़कर आपसे क्षमा मांगता हूं।

- कवि कुमार विश्वास, वायरल वीडियो में इससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यक्रम का आयोजन विधायक सीमा त्रिखा की ओर से किया गया था। अगर विधायक सीमा त्रिखा द्वारा माफी नहीं मांगी जाती तो इसके विरोध में पूरे शहर में प्रदर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी सिख समुदाय के साथ है।

- धर्मवीर भड़ाना, अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, बड़खल विधानसभा क्षेत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।