पूर्व मंत्री शिवचरण शर्मा का निधन
जासं, फरीदाबाद : पिछली हुड्डा सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा
जासं, फरीदाबाद : पिछली हुड्डा सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे शिवचरण लाल शर्मा का बुधवार तड़के निधन हो गया। लगभग 75 वर्षीय शर्मा पिछले कुछ से अस्वस्थ चल रहे थे और एशियन अस्पताल में उपचाराधीन थे। पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने परिसीमन होने के बाद अस्तित्व में आई एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने तब के कांग्रेस के धुरंधर नेता और कैबिनेट मंत्री रहे एसी चौधरी को हराया था। तब कांग्रेस के पास बहुमत नहीं था, ऐसे में चुनाव जीत कर विधायक बने शिवचरण लाल ने समर्थन दिया था और इसके बदले उन्हें श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बनाया गया था, हालांकि वर्ष 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शिवचरण लाल शर्मा के बड़े पुत्र मुकेश शर्मा नगर निगम में वरिष्ठ उपमहापौर रहे हैं। मंगलवार शाम को गढ़ गंगा बृजघाट में स्व.शिवचरण लाल शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ जवाहर कॉलोनी स्थित निवास पर रखा गया था, जहां विधायक ललित नागर व नगेंद्र भड़ाना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ¨सह व नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने श्रद्धा सुमन अíपत किए।