विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायल हिल्स आरडब्ल्यूए ईडी को सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनाएगी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 01 Mar 2022 08:17 PM (GMT+05:30)

एसआरएस रायल हिल्स सोसायटी के फ्लैट निवासी अपने आशियाने को बचाने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

रायल हिल्स आरडब्ल्यूए ईडी को सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनाएगी
रायल हिल्स आरडब्ल्यूए ईडी को सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनाएगी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : एसआरएस रायल हिल्स सोसायटी के फ्लैट निवासी अपने आशियाने को बचाने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। सोसायटी ने सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले में बुधवार को होने वाली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पार्टी बनाने का फैसला किया है। ईडी ने 22 फरवरी को एसआरएस रायल हिल्स सोसायटी में 10 दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद से ही सोसायटी में रहने वाली करीब 1400 परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नेहरू ग्राउंड स्थित केनरा बैंक शाखा ने भी वर्ष 2017 में एसआरएस रायल हिल्स में पजेशन नोटिस चस्पा किया था। एसआरएस रियल इस्टेट ने केनरा बैंक से 104 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये लोन लिया था, जो बिल्डर समय पर नोटिस नहीं चस्पा कर पाया था। इसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना काल में सीबीआइ के अधिकारी सोसायटी पहुंचे थे और उन्होंने घंटों सोसायटीवासियों से पूछताछ एवं उनके कागजात एकत्र किए थे और अब प्रवर्तन निदेशालय ने 22 फरवरी को नोटिस चस्पा किया है। बिल्डर पर है मनी लांड्रिग का केस

एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिदल व उनके निदेशकों पर निवेशकों के अलावा बैंकों से लोन लेकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। आरोपितों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिग का केस दर्ज किया हुआ है। इस मामले में एसआरएस ग्रुप की रायल हिल्स सोसायटी प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की है। हमने बिल्डर को सभी प्रकार का भुगतान किया है और हमारे पास मालिकाना हक भी है। ईडी की कार्रवाई तो बिल्डर के खिलाफ तय होती है। केनरा बैंक वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है और इसमें अब ईडी को भी पार्टी बनाएंगे।

-प्रदीप सिवाच, महासचिव, आरडब्ल्यूए एसआरएस रायल हिल्स सोसायटी शुरू से ही विवादों में रही है। कभी बैंक, कभी सीबीआइ और अब ईडी के अधिकारी आकर हमें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। धोखाधड़ी बिल्डर ने की है और वह हमसे रिकवरी करना चाहती है, जो कि गलत है।

-हेमसागर सिंह, सोसायटी निवासी ईडी को इस मामले में मानवीय पहलुओं पर भी गौर करना चाहिए। इसमें हमारा कोई कसूर नहीं। हमने तो बिल्डर को पूरे पैसे दिए हैं। बिल्डर की गलतियों का खामियाजा हम क्यों भुगतें। इसमें सरकार को भी दखल देना चाहिए।

-शिल्पी, सोसायटी निवासी बैंक और ईडी वाले प्रकरण में सोसायटीवासियों का क्या दोष है। हमने जीवन भर की पूंजी खर्च करके आशियाना लिया है। बिल्डर की धोखाधड़ी का खामियाजा हम सोसायटीवासी भुगत रहे हैं।

-सीमा, सोसायटी निवासी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।