₹96 लाख से संवरेगा सेक्टर-52 का भूजल, पार्कों में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू
फरीदाबाद के सेक्टर-52 में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए 400 छतों की पाइपलाइन को रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। ...और पढ़ें
-1792490419099_m.webp)
नगर निगम हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए 96 लाख रुपये खर्च करेगा (AI-Generated)
HighLights
सेक्टर-52 में 400 छतों को हार्वेस्टिंग से जोड़ा जाएगा।
भूजल स्तर बढ़ाने को 96 लाख रुपये का टेंडर जारी।
वर्षा जल संचयन से जलभराव की समस्या भी होगी खत्म।
दीपक पांडेय, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में होने वाले जल संकट से निपटा जा सके। इसके तहत अब एनआइटी के सेक्टर-52 में छतों पर जमा होने वाले वर्षा के पानी को सीधा जमीन में भेजा जाएगा।
ताकि भूजल स्तर रिचार्ज हो सके। इसके लिए नगर निगम की ओर से 96 लाख रुपये का टेंडर भी लगा दिया गया है। वार्ड-5 के पूर्व पार्षद जयवीर खटाना की ओर से तत्कालीन नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को भूजल स्तर बढ़ाने को लेकर यह प्रस्ताव सौपा गया था।
जलभराव की समस्या का समाधान
जिसको उनकी और से मंजूरी दे दी गई थी। लेकिन, शहरी स्थानीय निकाय का डब्ल्यूएस पोर्टल बंद होने के चलते इस योजना को तकनीकी रूप से मंजूरी मिलने में देरी हो गई। अब मंजूरी के बाद निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। इस योजना से जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
शहर में हर साल मानसून के दौरान कई पार्कों में जलभराव की समस्या सामने आती है। पार्कों में निचले स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है। वहीं, बारिश के पानी को सहेजने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को जल जनित बीमारियों का खतरा भी रहता है। ऐसे में सेक्टर-52 में प्रस्तावित परियोजना से वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर में सुधार में मदद मिलेगी।
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़े जाएंगे पाइप
वर्षा के दिनों में लोगों की छतों पर काफी पानी जमा होता है। जिसकी वजह से छतों पर सीलन भी आती है। ऐसे में लोग छतों के पानी को पाइप के माध्यम से नालियों और सड़कों पर बहा देते हैं। अब इन्हीं पाइपों को सीधा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। जिससे पानी सीधा जमीन के भीतर जाएगा। यह रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे।
'पहली बार सेक्टर-52 में वर्षा जल संचयन की इस योजना को लागू किया जाएगा। भूजल स्तर बढ़ाने की काफी जरूरत है। निगम आयुक्त की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।'
-शीतल खटाना ,पार्षद, वार्ड-5
'सेक्टर-52 के पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई गई है। इससे बारिश के पानी का संचयन होगा और उसे जमीन के भीतर पहुंचाने में मदद मिलेगी। निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है।'
-नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
