मालगाड़ी के नीचे आया महिला का पैर
एनएचपीसी अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से आए दिन लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। बारिश के पानी में कई गाड़ियां डूब जाती हैं। कई बार लोगों की जान जाते-जाते बची है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे एनएचपीसी अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हुआ। अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी सुबह 11 बजे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पार करने लगी। इस दौरान मालगाड़ी चल दी।
जासं, फरीदाबाद: एनएचपीसी अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से आए दिन लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। फिर भी नगर निगम की ओर से पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे एनएचपीसी अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर महिला का पैर कट गया। अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी सुबह 11 बजे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पार करने लगी। इस दौरान मालगाड़ी चल दी। महिला के एक पैर पर मालगाड़ी का पहिया चढ़ गया। आसपास यात्रियों ने तुरंत महिला को बाहर निकाला और इनके परिजनों को सूचित किया। कृष्णा देवी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। परिजन घायल महिला कृष्णा को लेकर दिल्ली ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही है। घायल महिला के पति लीलेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों को अंडरपास में पानी निकासी के इंतजाम जल्द करने चाहिए। इससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।