फरीदाबाद में दो बुजुर्ग महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक से देता था लिफ्ट
भूपानी थाना क्षेत्र में 18 और 19 सितंबर को लगातार दो ऐसी वारदातें सामने आईं, जिनमें घर छोड़ने का झांसा ...और पढ़ें

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों और मुखबिरों की निशानदेही के बाद 40 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है।
HighLights
फरीदाबाद में बुजुर्ग महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला 40 वर्षीय बाइकर गिरफ्तार
विरोध करने पर मारपीट कर करता था बेसुध, फिर दुष्कर्म कर हो जाता था फरार
सीसीटीवी में सुराग नहीं मिला तो मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्ग महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लेता था, फिर सुनसान जगह पर उनके साथ बलात्कार करके फरार हो जाता था। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसने अब तक दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों और मुखबिरों की निशानदेही के बाद 40 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पकड़ में आने में लगे 15 दिन
पुलिस ने बताया कि भूपानी थाना क्षेत्र में 18 और 19 सितंबर को लगातार दो ऐसी वारदातें सामने आईं, जिनमें घर छोड़ने का झांसा देकर बुजुर्ग महिलाओं को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। बाइक सवार आरोपित को तलाश करने में पुलिस को 10-15 दिन लग गए।
पैदल चल रही महिलाओं को बनाता था शिकार
वह पैदल जा रही अकेली बुजुर्ग महिलाओं को बाइक पर लिफ्ट देता था। इसके बाद सुनसान खेत में ले जाकर उन्हें बंधक बनाकर दुराचार करता था। महिलाएं जब विरोध करती थीं तो मारपीट कर बेसुध कर देता था। फिर मौके से सबूत मिटाकर फरार हो जाता था।
एक को तो पति के सामने ही बाइक पर बैठाया
दोनों पीड़िताओं में से एक को तो उसने पति के सामने ही घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया था। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर कोई खास सुराग नहीं मिला। इसके बाद मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। पूछताछ में उसने दो वारदातें कबूली हैं।
