विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के कहने पर दोस्तों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 07:40 PM (IST)

18 मार्च की रात उमेश के दोस्त संतोष, राजन, विजय उर्फ लाला और जतिन उनके घर आए। आरोप है कि रात में सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पति के कहने पर दोस्तों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी
पति के कहने पर दोस्तों ने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी

फरीदाबाद [जेएनएन]। पल्ला क्षेत्र में एक व्यक्ति महिला को शादी का झांसा देकर ले आया। उसके साथ पांच महीने रहा। इसके बाद उसने चार दोस्तों के साथ मिलकर महिला के सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मूलरूप से सतना मध्यप्रदेश निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 2 साल पहले वह पति के साथ बंगाल में रह रही थी। उनके पड़ोस में उमेश नाम का व्यक्ति रहता था। महिला की उमेश के साथ जान पहचान हो गई। वह उससे बातचीत करने लगी। यह बात महिला के पति को नागवार गुजरी। वह महिला को लेकर उसके गांव मध्यप्रदेश गया। वहां पंचायत हुई। इसके बाद पति-पत्नी अलग हो गए।

यह भी पढ़ें: नौकरी के नाम किराए की कोख का खेल, मना करने पर जबरन किया जाता था दुष्कर्म

इसके बाद महिला मंगोलपुरी दिल्ली आ गई और घरों में काम करके गुजारा करने लगी। करीब छह महीने पहले उमेश का उसके पास फोन पहुंचा। वह उसे दिल्ली से ले आया और पल्ला के धीरजनगर क्षेत्र में रहने लगा। कुछ दिन पहले उमेश महिला को साथ लेकर मध्यप्रदेश गया और वहां उसके माता-पिता से मिला। उसने महिला के माता-पिता के सामने उससे शादी करने करने बात कही। उसके माता-पिता ने उसे उमेश के साथ भेज दिया। अब वह उसे लेकर पल्ला में रह रहा था।

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने सहेली के घर जमाया डेरा, बोली- अंकल करते हैं गंदी हरकत नहीं जाऊंगी घर

18 मार्च की रात उमेश के दोस्त संतोष, राजन, विजय उर्फ लाला और जतिन उनके घर आए। आरोप है कि रात में सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उमेश ने महिला को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उमेश भी शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा है। महिला थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: महिला बोली- कुंवारी लड़कियों की मांग करता था सिपाही, 2 हजार में रफा-दफा हुआ मामला