चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
महिला के मुताबिक रविवार दोपहर जब वह काम से वापस लौटी तो देखा कि भतीजी जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी है। उन्होंने अंदाजा लगाया कि किसी ने बच्ची से दुष्कर्म किया है।
फरीदाबाद [जेएनएन]। मुजेसर क्षेत्र में एक चाचा पर 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुजेसर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति नौकरी करते हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी देखभाल के लिए उन्होंने जेठ की 12 वर्षीय लड़की को अपने पास रखा हुआ था।
महिला के मुताबिक रविवार दोपहर जब वह काम से वापस लौटी तो देखा कि भतीजी जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी है। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने अंदाजा लगाया कि किसी ने बच्ची से दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने सच्चाई कबूल कर ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।