Move to Jagran APP

फरीदाबाद: कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

सूरजकुंड थाना क्षेत्र अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार लकड़पुर निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 01:41 PM (IST)
कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। सूरजकुंड थाना क्षेत्र अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार लकड़पुर निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल है। दोनों के पिताओं की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे। वे दोनों अपने स्तर पर बेटों की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि उनके बेटे झील में डूब गए हैं। वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने पुल प्रह्लादपुर दिल्ली निवासी अमन सूद और लाल कुआं दिल्ली निवासी परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं। वे चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए।

जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने संदेह जताया है कि उनके बेटों के दोस्त अमन सूद और परितोष ने ही पहले दोनों को बुलाया। इसके बाद झील में डुबाकर मार दिया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से रविवार को दोनों के शव झील से ढूंढ निकाले और पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.