विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को चाचा के घर मिलने बुलाया, पड़ोसी युवक ने लड़की के साथ...; अब कोर्ट से पहुंचा जेल

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 04 Jun 2025 03:33 PM (IST)

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपी ...और पढ़ें

पड़ोसी युवक लड़की को जबरन अपने चाचा के घर ले गया। फाइल फोटो
पड़ोसी युवक लड़की को जबरन अपने चाचा के घर ले गया। फाइल फोटो

सुभाष डागर, फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को रात के समय घर से बाहर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून की रात को वह अपने घर पर सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल किया।

उसने उसे रात के समय मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। उसने धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने के लिए बाहर नहीं आई तो वह उसके घर आकर उसे जान से मार देगा। वह डर के मारे घर से बाहर आ गई।

पड़ोसी युवक उसे जबरन अपने चाचा के घर ले गया। उसके चाचा के घर में कोई नहीं रहता है। वहां आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर अपनी मां को यह कहानी बताई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को जिला जेल नीमका भेज दिया है।