विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नानी मैंने उसे मार डाला...', लिव इन में रह रही सोनिया का दर्दनाक अंत; खौफनाक मंजर देख दंग रह गए अफसर

Published: Mon, 28 Apr 2025 11:28 AM (IST)

फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 10 साल से लिव-इन में रह रही एक ...और पढ़ें

फरीदाबाद में एक युवक ने लिव-इन में रह रही सोनिया को मार डाला। जागरण फोटो
फरीदाबाद में एक युवक ने लिव-इन में रह रही सोनिया को मार डाला। जागरण फोटो

HighLights

  1. पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर बेड से शव को बरामद किया।
  2. पड़ोसियों को शव से बदबू न आए, इसलिए रोज जलाता रहा अगरबत्ती।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी में 10 साल से लिव इन में रहने वाली महिला की कपड़ा विक्रेता ने हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव को बेड में छिपा दिया। पड़ोसियों को शव से बदबू न आए, इसलिए वह पूरे घर में अगरबत्ती जलाता रहा। 

वहीं, पांच दिन बाद आरोपी ने खुद ही अपनी नानी को जाकर बताया कि उसने महिला का मर्डर कर दिया है। नानी ने सारन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर बेड से शव को बरामद किया। आरोपा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

10 साल से लिव-इन में रह थी सोनिया

थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जवाहर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके नाती जितेंद्र साइकिल पर कपड़े बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी पूनम का करीब 12 साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। जितेंद्र पिछले 10 साल से लिव इन में किराए के एक मकान में सोनिया नाम की एक महिला के साथ रह रहा था। 

बताया गया कि सोनिया बड़खल कॉलोनी की थी। जितेंद्र के अपनी पत्नी पूनम से दो बच्चे भी हुए, पर वह उनसे संपर्क नहीं रखता था। बच्चे नानी के पास ही रहते हैं। शनिवार शाम को जितेंद्र अपनी नानी मां सुंदरी देवी के पास आया और कहा कि उसने सोनिया को मार डाला है। 

इसके बाद उसने कहा कि वह सारन थाने में जाकर सरेंडर कर रहा है। अपने नाती की बात सुनकर सुंदरी देवी घबरा गई और सारन थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी। वहां यह भी पता चला कि जितेंद्र सरेंडर करने नहीं पहुंचा था। 

जाकर देखा तो कमरे से आ रही थी बदबू 

सूचना मिलने पर पुलिस सुंदरी देवी को साथ में लेकर आरोपी के घर पहुंची। जहां पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मकान मालिक सुरेंद्र को बुलाकर ताला तुड़वाया। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने जब बेड खोला तो उसके अंदर सोनिया का शव काफी खराब स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई। 

यह भी पढ़ें- Murder in Delhi: मर्डर से फिर दहल उठी दिल्ली, एक युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, मृतका का बेटा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वह इस समय मुंबई में है। उसको घटना की सूचना दी गई है। मामले के जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि बड़खल कॉलोनी में पता किया गया, पर वहां सोनिया के बारे में जानकारी नहीं मिली। यही पता चला कि उसका एक बेटा है। बेटे का मोबाइल नंबर तलाशा गया और उसे सूचना दी गई। मृतका मूल रूप से कहां की रहने वाली थी। वह सुंदर के संपर्क में कैसे आई। इसके बारे में बेटे से पूछताछ की जाएगी। आरोपी जितेंद्र की तलाश की जा रही है।