Move to Jagran APP

Faridabad News: मेट्रोमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को प्यार में फंसाता था शातिर, धोखाधड़ी और दुष्कर्म करता आरोपित; गिरफ्तार

थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि आरोपित आकाश बहुत शातिर है। इसकी उम्र करीब 48 वर्ष है। 2017 में महिला पुलिस थाना सेंट्रल में एक 45 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया था कि एक आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 11:02 PM (IST)
Faridabad News: मेट्रोमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को प्यार में फंसाता था शातिर, धोखाधड़ी और दुष्कर्म करता आरोपित; गिरफ्तार
मेट्रोमोनियल साइट से तलाकशुदा महिलाओं को प्यार में फंसाता था शातिर

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। शादी की वेबसाइट पर तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी तथा दुष्कर्म करने वाले एक आरोपित को बीपीटीपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी पांच साल से तलाश कर रही थी।

loksabha election banner

थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि आरोपित आकाश बहुत शातिर है। इसकी उम्र करीब 48 वर्ष है। 2017 में महिला पुलिस थाना सेंट्रल में एक 45 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया था कि एक आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही उसके 70 लाख के फ्लैट को बेचकर उसके पैसे हड़प गया। एक अन्य फ्लैट पर उसने महिला के नाम पर लोन ले लिया। उसके पैसे भी ले गया।

इसके पश्चात महिला ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो वह फरार हो गया। वर्ष 2018 में आरोपित को भगोड़ा घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपित को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उसकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। वह फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज होने से पहले दो बार शादी कर चुका था। दोनों बार उसका तलाक हो गया था। वह शादी की वेबसाइट पर ऐसी महिलाओं की तलाश करता था, जिनका तलाक हो चुका होता है। फिर उनसे संपर्क करके वह उनके नजदीक आने की कोशिश करता है।

महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता है। इस मामले के अलावा गुरुग्राम में भी आरोपित ने एक महिला के साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। यहां की पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को सूचित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.