विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad News: तेज म्यूजिक लगाने को लेकर बरातियों ने लड़की पक्ष को पीटा, कई घायल; केस दर्ज

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 03 Mar 2024 03:39 PM (IST)

हरियाणा में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। तेज संगीत बजाने को ...और पढ़ें

फरीदाबाद में तेज म्यूजिक लगाने को लेकर बरातियों ने लड़की पक्ष को पीटा।
फरीदाबाद में तेज म्यूजिक लगाने को लेकर बरातियों ने लड़की पक्ष को पीटा।

प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। तेज संगीत बजाने को लेकर बरातियों ने लड़की पक्ष के लोगों को पीट दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दुल्हन को दूल्हे के साथ भेजने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष आदर्श नगर थाने में बैठे हुए हैं। अभी कोई हल नहीं निकला है। पुलिस ने लड़की के पिता अतर सिंह की शिकायत पर बरातियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आदर्श नगर में बरात उत्तर प्रदेश के जेवर के दयानतपुर गांव से आई थी। बराती चढ़त के दौरान सभी नाच-गा रहे थे। आधी रात को करीब 12 बजे तेज संगीत बंद कर दिया गया, क्योंकि आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। कुछ बराती नशे में धुत थे जो तेज संगीत बजाने की जिद कर रहे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने मना किया लेकिन दूल्हे पंकज के जीजा व उसके दोस्त मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। लड़की के भाई विनोद ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन समझने की बजाए बरातियों ने विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें- Faridabad: CM खट्टर ने दिखाई सूरजकुंड में हाफ मैराथन को हरी झंडी, हल्की बारिश के बीच कम नहीं हुआ लोगों का उत्साह

कई बाराती हिरासत में लिए गए

उसके सिर में कोई नुकीली चीज लग गई, जिससे सिर फट गया और खून निकलने लगा। यह देख बराती और लड़की वाला पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जमकर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इस झगड़े में लड़की पक्ष की तरफ से लड़की के पिता अतर सिंह व कई महिलाओं सहित कई अन्य घरातियों को चोटें आई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और कई बरातियों को हिरासत में ले लिया। दूल्हे पंकज ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने दुल्हन साथ भेजने का आग्रह किया लेकिन बात नहीं बनी। 

शरारती तत्वों ने किया माहौल खराब

उधर लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि इससे पहले 29 फरवरी को जब वह उत्तर प्रदेश के जेवर दयानतपुर गांव में लगन लेकर गए थे। तभी भी उनके परिवार की महिलाओं के साथ वहां अभ्रद टिप्पणियां की गई थी। इसलिए उन्होंने लड़के पक्ष के लोगों से कहा था कि ऐसे शरारती तत्वों को कतई बरात में लेकर मत आना। लेकिन वह नहीं माने। इन्हीं शरारती तत्वों ने यहां झगड़ा किया जिससे माहौल खराब हो गया। 

ये भी पढे़ं- Faridabad: टीटीई ने पार की हैवानियत की हदें, महिला को चलती ट्रेन से दिया धक्का; जानें पूरा मामला