Move to Jagran APP

Haryana: फरीदाबाद में नशीले पदार्थों के साथ नाइजीरियाई नागरिक सहित दो गिरफ्तार

Haryana News क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर ने नशीले पदार्थों के साथ नाइजीरियाई नागरिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई नागरिक का नाम साल्वो है। वह द्वारका नई दिल्ली में रहता है। वहीं दूसरा आरोपित सलमान जनकपुरी दिल्ली का रहने वाला है।

By Harender NagarEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 07:15 PM (IST)
Haryana: फरीदाबाद में नशीले पदार्थों के साथ नाइजीरियाई नागरिक सहित दो गिरफ्तार
Haryana: फरीदाबाद में नशीले पदार्थों के साथ नाइजीरियाई नागरिक सहित दो गिरफ्तार : जागरण

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता: क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर ने नशीले पदार्थों के साथ नाइजीरियाई नागरिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई नागरिक का नाम साल्वो है। वह द्वारका नई दिल्ली में रहता है। वहीं दूसरा आरोपित सलमान जनकपुरी दिल्ली का रहने वाला है।

loksabha election banner

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि दोनों आरोपित फरीदाबाद में नशीले पदार्थ बेचने आए थे। इस दौरान क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर को इसकी सूचना मिल गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपितों को बाइपास से पकड़ लिया।

साल्वो के पास से छह ग्राम ड्रग्स मिली, वहीं सलमान के पास 200 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में क्राइम ब्रांच को पता चला कि साल्वो के पास वैध पासपोर्ट और वीजा भी नहीं है। ऐसे में उसे खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ नशीले पदार्थ बेचने को लेकर एक मुकदमा कुल्लू हिमाचल प्रदेश में भी दर्ज है। गहन पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच दोनों आरोपितों को अदालत से रिमांड पर लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.