विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 05:31 PM (GMT+05:30)

नितिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

फरीदाबाद [जेएनएन]। भूपानी थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने युवती से 90 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि स्कूल के दौरान से ही उसे नितिन त्यागी नाम का लड़का परेशान करता था। डर की वजह से उसने यह बात अपने घर नहीं बताई थी। 1 अगस्त 2016 को वह योगा क्लास जाने के लिए पैदल-पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे नितिन त्यागी मिल गया। वह उसे परेशान करने लगा। उसने बात करने से मना किया तो उसने रिवॉल्वर निकालकर धमकी दी। थोड़ी देर बाद नितिन के गांव मेवला महाराजपुर निवासी दोस्त जतिन सफारी कार लेकर आ गया।

नितिन ने जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार में उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीकर उसे चक्कर आने लगा। नितिन और उसका दोस्त उसे सेक्टर-21सी स्थित मकान में लेकर गए। वहां नितिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। इसके बाद से आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग से शारीरिक संबंध को HC ने माना रेप, सहमति के तर्क को किया खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।