विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Traffic Alert: आज फरीदाबाद आएंगे PM मोदी, दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी चार सड़कें

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 11:08 AM (IST)

Faridabad Traffic Alert प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को फरीदाबाद में अमृता अस्पताल (Amrita Hospital ) उद्घाटन करेंगे। अमृता ...और पढ़ें

Traffic Alert: बुधवार को फरीदाबाद आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी चार सड़कें (Photo- pmindia)
Traffic Alert: बुधवार को फरीदाबाद आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी चार सड़कें (Photo- pmindia)

फरीदाबाद [सुशील भाटिया]। Faridabad Traffic Alert: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 24 अगस्त दिन बुधवार को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल (Amrita Hospital) का उद्घाटन करने आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे और सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनजर 24 अगस्त को औद्योगिक जिला फरीदाबाद की चार सड़कों सेक्टर-19 व 28 का डिवाइडिंग रोड, मास्टर रोड, आगरा नहर वाली सड़क और मंझावली खेड़ी रोड को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखा जाएगा।

सभी सड़कों पर नाकाबंदी कर दी गई है, साथ ही अमृता अस्पताल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। पूछताछ व गहन जांच के बाद ही लोगों को आगे भेजा जा रहा है। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल होंगे, साथ में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित कई केंद्रीय मंत्री समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग

कार्यक्रम स्थल के प्रवेश व निकास द्वारों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। रूट से लगते पेट्रोल पंप व शराब के ठेकों को भी बंद रखा जाएगा। सेक्टर-19-28 विभाज्य मार्ग बंद होने के बाद बाइपास की तरफ जाने वाले लोग ओल्ड फरीदाबाद चौक का प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा अजरौंदा चौक से सेक्टर-12 वाली रोड से भी बाइपास जा सकते हैं। आगरा नहर वाली रोड बंद होने के बाद लोग बाइपास का प्रयोग कर सकते हैं। मंझावली खेड़ी रोड बंद होने के बाद लोग ग्रेटर फरीदाबाद के अंदरूनी मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। मास्टर रोड की बजाय लोग बाइपास और हाईवे का प्रयोग कर सकते हैं।

तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसके लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स फरीदाबाद पहुंची है। यहां करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान मुख्य व वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से सील रहेंगे। पुलिस के जवान आसपास के गांव की छतों पर भी तैनात किए गए हैं। चार दिन से एसपीजी ने भी फरीदाबाद में डेरा डाला हुआ है। 

सेक्टर-19, 29 डिवाइडिंग रोड पर खास ध्यान

सेक्टर-19, 29 की डिवाइडिंग रोड पर प्रशासन का विशेष ध्यान है। प्रधानमंत्री का काफिला इस रोड से गुजरने की उम्मीद है। यह जिले की पहली स्मार्ट रोड भी है। इस रोड की तरफ आस-पास मकानों में रहने वाले लोगों ने अवैध रूप से दरवाजे खोले हुए थे। इन दरवाजों को बंद करा दिया है। रोड की तरफ सभी घरों व अन्य संस्थानों के दरवाजों पर ईंटों की चिनाई करा दी है।

सड़क के दोनों ओर सभी प्रकार का अतिक्रमण हटा दिया गया है। सेक्टर-29 के पास लगने वाली फल व सब्जी मंडी भी पूरी तरह हटा दी गई है। चूंकि पीएम की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए सीधे रूप से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि पीएम कौन से रूट से आएंगे। हैलीकाप्टर से आते हैं तो सूरजकुंड पर्यटन स्थल पर हैलीपेड है, तब वहां से सड़क मार्ग से अस्पताल पहुंचेंगे। इसके अतिरक्त अमृता अस्पताल प्रांगण में भी हैलीपेड तैयार किए गए हैं।

मेट्रो से भी आ सकते हैं PM मोदी 

पीएम मोदी मेट्रो से भी आ सकते हैं, तब सेक्टर-28 स्टेशन पर स्टापेज होगा। पीएम इससे पहले भी सितंबर-2015 में बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो का शुभारंभ करने आए थे, तब मेट्रो से ही उन्होंने आवागमन कर सबको चौंकाया था। इसकी संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन से अमृता अस्पताल को जाने वाले मार्ग का भी ट्रायल किया।

जानिये- 'अम्मा' के बारे में, जिनकी वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलने जा रही सेहत से जुड़ी बड़ी सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।