फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नदीम है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है। आरोपित टैक्सी चलाने की आड़ में गांजा तस्करी करता था।

मार्च 2021 में क्राइम ब्रांच ने 51 किलो गांजे के साथ एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने बाद में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के नाम आबिदा, फकरुद्दीन, सहकुल, अहमद, सद्दाम, सलमान और मुबीन थे। इस मामले में नदीम फरार चल रहा था। उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। वह राजस्थान और ओडीशा से गांजा मंगवाता था। इसके बाद यह गांजा दिल्ली-एनसीआर में महंगे दामों पर बेच देता था। इस गिरोह का मुख्य आरोपित युनूस है। वह अपनी पत्नी आबिदा को भी नशीले पदार्थों की तस्करी में साथ रखता था ताकि किसी को संदेह न हो।

Edited By: Abhishek Tiwari