यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
हरियाणा के फरीदाबाद में एक दुखद घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गोपाल सिंह की दिल्ली ट्रामा ...और पढ़ें

HighLights
- अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल |
- दिल्ली ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत |
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की दिल्ली ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालाजी कॉलोनी सिकरौना निवासी पंकज ने बताया कि उसका चचेरा भाई गोपाल सिंह आइएमटी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
वह रोजाना साइकिल से आता-जाता था। 27 मई को जब वह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था और फ्लाईओवर पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और राहगीरों ने उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से डॉक्टर ने उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
