Move to Jagran APP

Faridabad Crime: नशील पदार्थ बेचने वालों पर पुलिस की नकेल, 9 महीने में 166 नशा तस्कर पकड़े; 27 महिलाएं शामिल

Faridabad Crime कानूनी पेचिदगियों का फायदा उठाने के लिए जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने की बागडोर महिलाएं संभाल रही हैं। पिछले दिनों फरीदाबाद की विभिन्न क्राइम ब्रांचों ने नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोप में कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

By Harender NagarEdited By: GeetarjunPublished: Tue, 31 Jan 2023 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 12:15 AM (IST)
Faridabad Crime: नशील पदार्थ बेचने वालों पर पुलिस की नकेल, 9 महीने में 166 नशा तस्कर पकड़े; 27 महिलाएं शामिल
नशील पदार्थ बेचने वालों पर पुलिस कस रही नकेल, 9 महीने में 166 नशा तस्कर पकड़े; 27 महिलाएं शामिल

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। कानूनी पेचिदगियों का फायदा उठाने के लिए जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने की बागडोर महिलाएं संभाल रही हैं। बड़े स्तर पर महिलाएं इस धंधे में शामिल हो रही हैं। पिछले दिनों फरीदाबाद की विभिन्न क्राइम ब्रांचों ने नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोप में कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें सबसे प्रमुख नाम सेकटर-22 मछली मार्केट में सबसे बड़े नशा तस्कर रहे बिजेंद्र उर्फ लाला की साली पूजा का नाम शामिल है। पूजा तो ड्रग्स क्वीन बनना चाहती थी।

loksabha election banner

पिछले साल लाला की मौत के बाद पूजा ने नशीले पदार्थों की बिक्री की कमान संभाली हुई थी। क्राइम ब्रांच एनआइटी ने उसे गिरफ्तार किया। गांव एतमादपुर में आसमां नाम की महिला मटके बेचने की आड़ में नशीले पदार्थ बेचती थी। पुलिस उसे सात बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हर बार वह बाहर आते ही फिर यह धंधा करने लगी है। पिछले दिनों पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर उसके तीन खोखे तोड़ डाले थे। पिछले दिनों बस अड्डा चौकी पुलिस ने कलंदर कालोनी की रहने वाली मम्मो नाम की महिला की करीब 50 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क कराई थी। मम्मो बड़े स्तर पर नशीले पदार्थ बेचती थी।

नौ महीने में 166 तस्कर हो चुके काबू, इनमें 27 महिलाएं शामिल

जिले में नशे की तस्करी करने वाले गिरोह में महिलाओं की तादाद काफी है। इस वर्ष के नौ महीने में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 166 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि महिलाएं न केवल बैठकर नशीले पदार्थ बेच रही हैं बल्कि आसपास के एरिया में भी सप्लाई करती है। नशे की खपत में महिलाएं सबसे बड़ी पैडलर हैं।

पुलिस ने नौ महीने में ये मादक पदार्थ किए बरामद

पुलिस ने इस वर्ष के नौ महीने में नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाले 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 166 को गिरफ्तार किया है। इनसे दो किलो अफीम, 12 किलो चरस, डेढ़ किलो स्मैक, 429 किलोग्राम गांजापत्ती, साढ़े तीन किलो हेरोइन बरामद की है।

ये हैं कानूनी पेचिदगियां

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जेपी अधाना ने बताया कि कानूनी रूप से पुलिस महिलाओं को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं कर सकती। महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिसकर्मियों का साथ होना जरूरी है।

महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही उनकी तलाशी ली जा सकती है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसी दिन अदालत में पेश करना जरूरी है। कानून की इन पेचिदगियों का लाभ महिलाएं उठाती हैं और नशे के धंधे में संलिप्त हो रही हैं।

शहर को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इन एरिया में कई बार पुलिस सर्च अभियान चला चुकी है। अब फिर इन एरिया को फोकस करते हुए पुलिस की टीमें गठित कर छापेमारी की जाएगी। जिले में नशा तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे।- विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.