विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद के इस इलाके के दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सीवर ओवरफ्लो से मुक्ति, तैयार होगा एसटीपी

Published: Fri, 22 Aug 2025 04:55 PM (IST)

फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र में सीवर की समस्या से निजात पाने के लिए सूरजकुंड में 12 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

बड़खल विधानसभा क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सीवर ओवरफ्लो से मुक्ति।
बड़खल विधानसभा क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सीवर ओवरफ्लो से मुक्ति।

HighLights

  1. बड़खल में सीवर समस्या से मिलेगी निजात |
  2. सूरजकुंड में 12 करोड़ से बनेगा STP |
  3. 50 एमएलडी पानी प्रतिदिन होगा ट्रीट |

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को सीवर ओवरफ्लो से निजात मिल जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से नगर निगम को एसटीपी बनाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। यह एसटीपी सूरजकुंड में पार्किंग की जमीन पर बनाया जाएगा। 1

2 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले एसटीपी में प्रतिदिन 50 एमएलडी से अधिक पानी ट्रीट होगा। एसटीपी शुरू होने से सेक्टर-21 और 21ए, शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर व दयालबाग, एनआइटी पांच और तीन को सीवर ओवरफ्लो से मुक्ति मिलेगी। एसटीपी से ट्रीट हुए पानी को जमीन रिचार्ज, राजहंस होटल, ग्रीन बेल्ट सिंचाई और सूरजकुंड मेले के दौरान छिड़काव के लिए प्रयोग किया जाएगा।

अभी प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में चल रहे है निगम के दो एसटीपी

निगम की ओर से अभी प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में एसटीपी चलाए जा रहे हैं। मिर्जापुर एसटीपी में 80 एमएलडी और प्रतापगढ़ में 100 एमएलडी पानी को ट्रीट किया जा रहा है। मिर्जापुर एसटीपी का पानी ट्रीट करके खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ एसटीपी का पानी औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले निर्माण में पानी को प्रयोग किया जाता है। इसके लिए एफएमडीए की ओर से बादशाहपुर गांव में एसटीपी बनाया गया है। जिसमें 120 एमएलडी पानी ट्रीट होता है।

बड़खल विधानाभा क्षेत्र की कॉलोनियों में रहती है सीवर ओवरफ्लो की स्थिति

बड़खल विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। वर्षा के समय तो सीवर का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है। सीवर ओवरफ्लो को लेकर लोग आए दिन निगम मुख्यालय में प्रदर्शन भी करते हैं। पिछले काफी समय से यहां पर एसटीपी बनाने की मांग की जा रही थी। ताकि सीवर के पानी को ट्रीट करके प्रयोग में जाया सके। निगम की ओर से एसटीपी लगाने के लिए 1.4 एकड़ भूमि को चिन्हित भी किया गया था। लेकिन एनओसी नहीं मिलने के कारण काम अटक गया था। निगम ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर एनओसी देने की मांग की थी।

जल्द ही शुरू होगा एसटीपी बनाने का काम

निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच का कहना है कि जल्द ही एसटीपी बनाने का काम शुरू होगा। एसीटीपी बनाने के बाद सभी सीवर लाइन को उससे कनेक्ट किया जाएगा। पानी ट्रीट करने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से भी फरीदाबाद नगर निगम की पीछ थपथपाई गई है।

जमीन चिन्हित होने के बाद अब एसटीपी बनाने का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किन लाइनों को पहले एसटीपी से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि पानी ट्रीट करने की शुरुआत हो सके। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

इस एसटीपी से बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की स्थिति किसी हद तक नियंत्रित हो जाएगी। इंजीनियरिंग ब्रांच को कहा गया है कि वह जल्द से जल्द काम शुरू करे। - प्रवीण जोशी, मेयर फरीदाबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।