यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Faridabad Crime: होमगार्ड को बोनट पर लटकाकर 1KM तक घसीटा, जाल पकड़कर बचाई जान
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर एक पिकअप चालक ने दस्तावेज मांगने पर होमगार्ड को टक्कर मार दी और ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपी चालक कुंदन गिरफ्तार, मामला दर्ज |
- बल्लभगढ़ में हाईवे पर वाहनों की जांच की जा रही थी
प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा हाईवे के सोहना टी प्वाइंट पर दस्तावेज मांगने पर पिकअप चालक ने पिकअप को भगा दिया। रोकने पर होमगार्ड में टक्कर मारी। जिससे वह बोनट पर लटक गया। रुकने की बजाए चालक ने पिकअप को और तेज भगा दिया।
यातायात पुलिस में लगी थी होमगार्ड की ड्यूटी
एक से डेढ़ किलोमीटर तक होमगार्ड बोनट पर लटका रहा। चिल्लाता रहा, लेकिन चालक नहीं रुका। आगे पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकवाया। होमगार्ड के पैरों में चोट आई है। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना शहर बल्लभगढ़ में होमगार्ड गौरव ने दर्ज कराए मामले में बताया है कि उसकी ड्यूटी यातायात पुलिस में लगाई गई है। वह यातायात पुलिस के एसआइ राजेश कुमार के साथ शनिवार को सोहना टी प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रहा था।
पीछे दौड़ पड़े पुलिसकर्मी
दिल्ली की ओर से एक छोटा पिकअप आता दिखाई दिया। पिकअप के पीछे के डाले खुले हुए थे। इसे रुकवाया गया। चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे। उसने दस्तावेज देने की बजाए एकदम पिकअप चला दी। वह पिकअप के आगे खड़े थे। टक्कर लगते ही उसने पिकअप के बोनट को पकड़ लिया।
चालक ने तब भी अपनी गाड़ी नहीं रोकी और तेज गति से भगा दी। होमगार्ड ने बताया कि उसने पिकअप के ऊपर लगा लोहे का जाल पकड़ लिया और आगे लटक गया। वह खूब चिल्लाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी चिल्लाकर पिकअप चालक को रुकने का इशारा कर रहे थे।
पिकअप ड्राइवर के पास नहीं थे दस्तावेज
यह देख साथी पुलिसकर्मी भी पीछे दौड़ पड़े। एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक घसीटने के बाद पुलिसकर्मी आए और गाड़ी को रुकवाया। इससे उसके पैरों में चोट लगी। शुक्र रहा कि होम गार्ड ने पिकअप के जाल पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, वरना उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम तिरखा कॉलोनी निवासी कुंदन बताया। वह पिकअप चलाता है। कागज पूरे नहीं थे, इसलिए भाग रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कराया। उसके पिकअप को जब्त कर लिया गया है।
