विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Car Accident: फरीदाबाद में कार-ऑटो की भीषण टक्कर, एक की मौत; तीन घायल

Published: Wed, 18 Jun 2025 03:42 PM (IST)

फरीदाबाद में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुग्राम नहर के पास एक ऑटो रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी ...और पढ़ें

कार-ऑटो में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत। फाइल फोटो
कार-ऑटो में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. कार-ऑटो टक्कर में एक की मौत |
  2. गुरुग्राम नहर के पास हादसा |
  3. पुलिस ने मामला दर्ज किया |

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाने के अंतर्गत गुरुग्राम नहर वाली सड़क पर एक ऑटो में कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें सवार तीन युवक घायल हो गए।

सेक्टर-58 थाने में सेक्टर-चार पटेल नगर में रहने वाले अंकुश ने दी शिकायत में बताया कि 16 जून की रात 11 बजे वह आटो से सेक्टर-25 खाना लेने जा रहे थे। आटो में वह, छोटू, निरंजन, दीपक थे। वह सोहना रोड से सेक्टर-25 की तरफ नहर के साथ सड़क पर जा रहे थे।

सामने से एक कार ने उनके आटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वह सभी घायल हो गए। मौके पर देखा तो दीपक दम तोड़ चुका था।

जबकि वह तीनों घायल हो गए। सभी को काफी चोटें आई हैं। कार चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया था। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।