विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिड़की खोलकर जबरन अंदर खींचा, आरोपी ने दो बार किया दुष्कर्म; क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Mon, 05 May 2025 05:30 PM (IST)

फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। तिगांव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया ...और पढ़ें

फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। सांकेतिक तस्वीर
फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया।
  2. युवक ने खिड़की खोलकर उसे जबरन अंदर खींच लिया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोसी गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका 10 वर्षीय भाई भी यहीं एक निजी स्कूल में पढ़ता है।

खिड़की खोलकर जबरन अंदर खींचा

दोनों शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अपने गांव से पड़ोसी गांव के स्कूल जाने के लिए निकली थीं। लड़की ने पहले अपने भाई को उसके स्कूल में छोड़ा। लड़की ने बताया कि जब वह भाई को छोड़ने के बाद उसके स्कूल जा रही थी तो रास्ते में एक कार खड़ी थी। कार में बैठे युवक ने खिड़की खोलकर उसे जबरन अंदर खींच लिया।

इस दौरान एक युवक कार चलाता रहा। दूसरा युवक उसे जाने से मारने की धमकी देता रहा। उस युवक ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।

स्कूल बंद होने के समय आरोपी उसे गांव के पास कार से फेंक कर फरार हो गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। रविवार को परिजनों ने इस मामले की शिकायत तिगांव थाने में दी है।

दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

थाना प्रभारी राजबीर का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी इस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: 'शाहदरा बार चुनाव में बाधा डालने वालों पर करें सख्त कार्रवाई', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए पुलिस को निर्देश