विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजा नाहर सिंह स्टेडियम के निर्माण कार्य में गड़बड़ी आई सामने, ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश

Published: Mon, 05 May 2025 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 May 2025 06:10 AM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के रुके हुए निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए ...और पढ़ें

राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश।
राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, स्टेडियम का होगा निर्माण
  2. दैनिक जागरण ने 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक हमें चाहिए हमारा राजा नाहर सिंह स्टेडियम के नाम से चलाया था अभियान

सुशील भाटिया, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले चार वर्षों से रुके पड़े राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य के मामले को गंभीरता से लिया है। सीएम ने स्टेडियम का निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और जांच शीघ्र पूरी कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

दैनिक जागरण ने पिछले माह 18 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक हमें चाहिए हमारा राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम कैच वर्ड के साथ एक के बाद एक सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कर स्टेडियम का जीर्णोद्धार का काम रुका होने और इस कारण से खेल-खिलाड़ियों को होने वाले नुकसान का जिक्र किया था।

मनोहर लाल ने स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने की घोषणा की थी

खबरों के माध्यम से यह भी बताया था कि 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने की घोषणा की थी। घाेषणा के बाद 2018 में इसका गुजरात की रणजीत बिल्डकॉन कंपनी ने काम भी शुरू किया, पर पिछले चार साल से काम रुका पड़ा है। खबरों के प्रकाशन के साथ बड़खल के विधायक धनेश अदलखा व शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल से भी बात की थी।

रविवार शाम को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठा। सीएम सैनी ने काम क्यों रुका है, इस बारे में जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की विकास परियोजनाओं से संबंधित आइएएस अधिकारी विकास गुप्ता से बात की।

निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे पीपीपी मोड पर संचालित किया जाए

विधायक धनेश अदलखा ने स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग सीएम के आगे रखी, वहीं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे पीपीपी मोड पर संचालित किया जाए, ताकि इसका ठीक से उपयोग हो सके।

बैठक के बाद दैनिक जागरण ने सीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया और सवाल किया कि स्टेडियम का काम कब तक पूरा होगा, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला है और काम रुका होने पर इसका निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं।

सीएम से फिर पूछा गया कि काम कब तक शुरू होगा, तो उनका जवाब था कि अधिकारियों को जांच शीघ्र पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उसके बाद काम शुरू हाेगा। सीएम के पुख्ता आश्वासन के बाद उम्मीद जगी है कि कुछ न कुछ बेहतर जरूर होगा।

यह भी पढ़ें- अमृत ​​योजना के काम में गड़बड़ी, ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप में चीफ इंजीनियर निलंबित; दर्ज होगी FIR