Move to Jagran APP

Faridabad Crime: दो दिन से घर से लापता था किशोर, यमुना किनारे मिला शव

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार यह निशान किसी जानवर के भी हो सकते हैं। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। किशोर इस्माइलपुर कॉलोनी का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari Published: Thu, 25 Apr 2024 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 04:05 PM (IST)
Faridabad Crime: दो दिन से घर से लापता था किशोर, यमुना किनारे मिला शव

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दो दिन से घर से लापता किशोर का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे मिला है। मृतक किशोर इस्माइलपुर कॉलोनी का रहने वाला है।

loksabha election banner

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार यह निशान किसी जानवर के भी हो सकते हैं। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है।

दो दिन पहले दोस्तों के साथ खेलने गया था किशोर

इस्माइलपुर कॉलोनी में रहने वाले लियाकत का बेटा आमीन पिछले दो दिनों से घर से लापता था। स्वजन के अनुसार दो दिन पहले वह स्कूल से आया और दोस्तों के साथ खेलने चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। जब शाम को लियाकत ड्यूटी से वापस आए तो उन्होंने आमीन की काफी खोजबीन की। इसके बाद स्वजन को लगा कि वह नाराज होकर किसी दोस्त के घर चला गया है। शाम को अपने आप वापस आ जाएगा।

बृहस्पतिवार को उनको जानकारी मिली कि उनके बेटे का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और आमीन की पहचान की।

लियाकत के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। उनका बेटा यहां तक कैसे पहुंचा यह भी उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उसके शरीर पर भी चोट के निशान है। मामले में नवीन नगर पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.