विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad News: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 16 Aug 2023 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2023 10:31 AM (IST)

फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस को ...और पढ़ें

Faridabad News: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Faridabad News: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

HighLights

  1. क्राइम ब्रांच ने मात्र 2 घंटे में दो आरोपितों को पकड़ा

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले दो आरोपित दिनेश और बंसीलाल को क्राइम ब्रांच ने मात्र 2 घंटे के अंदर काबू किया। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, कल यानी मंगलवार रात 8 बजे किसी अनजान नंबर से उन्हें धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी।

बंसीलाल नाम का व्यक्ति जो औरंगाबाद का रहने वाला है जिसकी जीवन नगर में दूध डेयरी है। 6 महीने पहले पर्वतीय कॉलोनी में एक डेयरी थी।

स्थानीय पब्लिक और नीरज शर्मा की वजह से उसको वहां से डेयरी हटानी पड़ी थी। जिससे उसका आर्थिक नुकसान हो रहा था। धमकी देने वाला दिनेश, बंसीलाल के यहां पर काम करता है। दिनेश यूपी के मथुरा का रहने वाला है।

महिला पुलिस के पास पहुंचा छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला

उधर, ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल में शारीरिक शिक्षक आठवीं कक्षा की छात्रा छेड़छाड़ करने वाले मामले की जांच महिला थाना पुलिस करेगी। महिला थाना पुलिस अब अन्य छात्राओं से भी बात करेगी। अभी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।

बता दें सोमवार को बच्ची के स्वजन व अन्य अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया। छात्रा के स्वजन ने आरोप लगाया कि शनिवार को छुट्टी के समय शारीरिक शिक्षक शशिभूषण ने छात्रा को गेंद देने के बहाने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की।