Move to Jagran APP

संसाधन को तरस रहे सफाई कर्मी

मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने वाला है मगर निगम कर्मी संसाधनों को तरस रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:28 PM (IST)
संसाधन को तरस रहे सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने वाला है। बेहतर रैंकिग पाने को नगर निगम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है, मगर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संसाधनों की कमी से परेशान हैं। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह से संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

loksabha election banner

यूनियन ने इससे पहले पिछले वर्ष नौ दिसंबर को तत्कालीन निगमायुक्त डा. यश गर्ग को संसाधन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी मांग पत्र सौंपा गया था, मगर अब तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। सफाई कर्मचारी कहते हैं कि निगम के सेंट्रल स्टोर में कचरा एकत्र करने वाली रेहडियां तो खड़ी हैं, मगर कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। हमने संसाधनों की कमी के मुद्दे पर कई बार निगमायुक्त को पत्र लिखा है। अभी तक सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। सफाई कर्मचारियों के पास मास्क और दस्ताने तक नहीं हैं। कचरा एकत्र करने वाली हाथ से चलाने वाली रेहड़ी भी नहीं है। ऐसे में सफाई व्यवस्था बेहतर कैसे होगी। कई कर्मचारियों के पास झाड़ू तक नहीं है। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों को संसाधनों पर ध्यान देना चाहिए।

-बलबीर बालगुहेर, प्रधान, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन। सफाई कर्मचारी यूनियन ने सामान की मांग की है। हम प्रयास कर रहे हैं कि इसी हफ्ते संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं। निगमायुक्त भी इस मामले में गंभीर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हम बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

-इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त। सफाई कर्मचारी यूनियन की मांग

-झाडू-3000

-रेहड़ी-300

-रिक्शे-100

-दस्ताने-3000

-मास्क-3000 सफाई कर्मचारियों की संख्या

-एनआइटी में 1700

-ओल्ड फरीदाबाद में1015

-बल्लभगढ़ में 535


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.