Move to Jagran APP

बिसरा जांच से खुलेगा नवयुवक की मौत का राज

सेक्टर-55 राजीव कालोनी में अपने निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले नवयुवक की मौत का राज बिसरा जांच के बाद खुलने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:48 PM (IST)
बिसरा जांच से खुलेगा 
नवयुवक की मौत का राज
बिसरा जांच से खुलेगा नवयुवक की मौत का राज

जासं, फरीदाबाद : सेक्टर-55 राजीव कालोनी में अपने निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले 18 वर्षीय नवयुवक के मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने भी शुरू कर दी है। तीन डाक्टरों के बोर्ड ने उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए मधुबन भेजा है। पुलिस का कहना है कि बिसरा जांच से मौत का कारण काफी हद तक साफ होगा।

loksabha election banner

बता दें कि यहां रहने वाले प्रिय कुमार शर्मा का 18 वर्षीय बेटा विवेक शुक्रवार सुबह अपने निर्माणाधीन मकान में मृत मिला था। उसके गले में बेडसीट लिपटी थी। प्रिय कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे नया मकान बनवा रहे हैं। इसमें अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। दरवाजे खिड़कियों व फिनिशिग का काम चल रहा है। रात में प्रिय कुमार शर्मा बाकी बच्चों के साथ छत पर सोए थे। विवेक भूतल के कमरे में सोया था। सुबह उसका शव मिला। गले में बेडसीट लिपटी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में वे मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सोए थे। सुबह ताला लगा मिला और चाबी भी जहां रखी थी, वहीं मिली। प्रिय कुमार ने आशंका जताई कि किसी ने मुख्य दरवाजे के ऊपर से आकर विवेक की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर के अंदर प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। लूटपाट या चोरी का भी कोई निशान नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.