एयरपोर्ट पर कार्यरत युवती से शहर में दुष्कर्म
जासं, फरीदाबाद: एयरपोर्ट पर तैनात एक युवती से उसके जानकार ने शहर में लाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर एनआइटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसीपी एनआइटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित युवक फरीदाबाद का रहने वाला है। वह उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद शहर में एनआइटी क्षेत्र लाकर दुष्कर्म किया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच जान-पहचान की बात पुलिस को पता चली है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। एससीपी जयप्रकाश के अनुसार दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए अलग-अलग बुलाया गया है, मगर अभी दोनों में से कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ।
जासं, फरीदाबाद : एयरपोर्ट पर तैनात एक युवती से उसके जानकार ने शहर में लाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर एनआइटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसीपी एनआइटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित युवक फरीदाबाद का रहने वाला है। उसने पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद शहर में एनआइटी क्षेत्र में लाकर दुष्कर्म किया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच जान-पहचान की बात पुलिस को पता चली है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। एसीपी जयप्रकाश के अनुसार दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए अलग-अलग बुलाया गया है, मगर अभी दोनों में से कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ।