फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में बनेगा बनेगा 50 बेड का अस्पताल, छह लाख से अधिक लोग को राहत
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बेड के ...और पढ़ें

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में 50 बेड का अस्पताल, लाखों को मिलेगी राहत।
HighLights
मेवला महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र 50 बेड का अस्पताल बनेगा।
छह लाख से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से मिली मंजूरी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पैतृक गांव मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बेड के अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल बनने से सुविधाएं बढ़ेंगी तो आसपास के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के छह लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। अस्पताल बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह की ओर से मंजूरी मिल गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री लगातार इस मामले को लेकर सक्रिय थे और मुख्यमंत्री से बात की थी। उनके प्रयास से यह योजना सिरे चढ़ी है। बड़खल के विधायक धनेश अदलखा भी योजना को लेकर गंभीर थे। बता दें कि वर्तमान में केंद्र में 30 बेड हैं। यहां विभिन्न क्षेत्रों से जब इलाज को मरीज आते हैं तो कई बार जिला नागरिक अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। जब यहां 50 बेड का अस्पताल चालू कर दिया जाएगा तो विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रेफर के झंझट से काफी हद तक राहत मिलेगी। सूरजकुंड क्षेत्र, गांव अनखीर, अनंगपुर, ग्रीनफील्ड कालोनी, दयाल बाग, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के साथ ही तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेहतपुर, पल्ला, तिलपत गांव प आसपास की कालोनियों के लोग स्वास्थ्य सेवा के मामले में लाभ लेंगे।
केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. मीनाक्षी तंवर ने इस मामले में स्वास्थ्य निदेशालय के उच्च अधिकारियों और विधायक धनेश अदलखा से मिल कर सुधार की मांग की थी। उनके प्रयास से केंद्र में सर्जरी भी की जा रही है। केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने को इंडियन आयल, आर एंड सेंटर की ओर से आवश्यक उपकरणों के लिए आर्थिक मदद की गई है।
यहां हर महीने होने वाली सर्जरी का ब्योरा
- 40, जनरल सर्जरी
- 30, हड्डी संबंधी सर्जरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने स्वस्थ भारत का सपना देखा है। इसलिए चिकित्सा क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है। मेवला महाराजपुर अस्पताल 50 बेड का होने से आसपास के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब मेवला महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र को अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। - कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बाल सुधार गृह का जंग लगा जंगला काटकर तीन बंदी फरार, गंभीर मामलों में थे बंद
