विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बाल सुधार गृह का जंग लगा जंगला काटकर तीन बंदी फरार, गंभीर मामलों में थे बंद

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:30 PM (IST)

फरीदाबाद के एनआईटी पांच स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार शाम तीन बाल बंदी जंगला काटकर फरार हो गए। ये ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. फरीदाबाद बाल सुधार गृह से तीन बाल बंदी फरार हुए।

  2. जंग लगा जंगला काटकर भागने का रास्ता बनाया।

  3. गंभीर आपराधिक मामलों में बंद थे तीनों बाल बंदी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी पांच स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार शाम तीन बाल बंदी फरार हो गए। तीनों बाल बंदी गंभीर आपराधिक मामलों में सुधार गृह में बंद थे। बाल बंदियों के फरार होने से सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुधार गृह की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि बाल बंदियों ने बाथरूम का जंगला काटकर वहां से फरार होने का रास्ता बनाया। पता चला है कि जंगला जंग लगने के कारण गल चुका था, इससे उसके सरिया आसानी से मुड़ गए।

तीनों का नहीं मिल सका सुराग

शनिवार शाम तीनों एक-एक कर वहां से निकल गए। रात जब बाल बंदियों की गिनती हुई तब उनके फरार होने की जानकारी मिली। तीनों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उनके खिलाफ फरार होने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। भागने वाले बाल बंदी नूंह, हिसार और गुरुग्राम के हैं तीनों की उम्र 17 साल के आस-पास है। बाल सुधार गृह से पहले भी बाल बंदी फरार होने के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू: बाल सुधार गृह गोलीकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, SOG के हत्थे चढ़ा; पूछताछ में खुलेंगे कई राज

यह भी पढ़ें- यूपी में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दी 'साक्षरता परीक्षा', जेल और बाल सुधार गृहों में भी बने सेंटर