विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में सीएनजी पंप पर मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटा, बड़ा हादसा टला

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:11 AM (IST)

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर एक मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फट गया, जिससे पंप और एक कार ...और पढ़ें

मेवला महाराजपुर में सीएनजी पंप पर मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

मेवला महाराजपुर में सीएनजी पंप पर मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मेवला महाराजपुर सीएनजी पंप पर मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटा।

  2. धमाके से पंप और खड़ी कार को पहुंचा नुकसान।

  3. गनीमत रही, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, जांच जारी।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर रविवार को मिक्सर ट्रक का सीएनजी सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि सिलिंडर उछलकर दूर जा गिरा।

हादसे में सीएनजी पंप और वहां खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे की जांच शुरू

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मिक्सर ट्रक सीएनजी पंप पर पहुंचा था।

इसी दौरान ट्रक का सीएनजी सिलिंडर अचानक फट गया। धमाके की आवाज सुनकर पंप पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सिलिंडर दूर जा गिरने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके के कारण पंप के कुछ हिस्सों और एक कार को नुकसान पहुंचा। हालांकि, किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है।

तकनीकी जांच को लेकर उठे सवाल 

फरीदाबाद में सीएनजी सिलिंडर फटने की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले सूरजकुंड क्षेत्र में भी इसी तरह का हादसा सामने आया था।

लगातार इस तरह की घटनाएं वाहनों में लगे सीएनजी सिलिंडरों की सुरक्षा और उनकी तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल मेवला महाराजपुर में हुए हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- एक्सपायरी फूड आइटम से बना रहे थे केक, फैक्ट्री बंद करने के आदेश; पटना में फूड सेफ्टी टीम का ताबड़तोड़ एक्शन