हड़ताल का पहले दिन मिश्रित असर
ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का पहले दिन असर मिला जुला रहा। बिजली निगम के दफ्तरों में काम के लिए आए उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का पहले दिन असर मिला जुला रहा। बिजली निगम के दफ्तरों में काम के लिए आए उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा, तो बल्लभगढ़ बस अड्डे पर यात्री भी परेशान दिखे, हालांकि दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध होने से उन्होंने संतोष की सांस भी ली। संतोष की बात यह रही कि बिजली आपूर्ति सामान्य रही। नगर निगम व राजकीय बादशाह खान अस्पताल में सेवाएं आम दिनों की तरह ही रही। यहां हड़ताल का कुछ खास असर नजर नहीं आया। गली-मोहल्लों व बाजारों में सफाई के लिए सफाई कर्मी नहीं पहुंचे, इससे जरूर थोड़ी सी गंदगी दिखी। कुछ बैंकों में भी सेवाएं बाधित रही। कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, रोडवेज कर्मी गिरफ्तार
बस अड्डे को पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ था। पुलिस के साये में कुछ बसों को पुलिस लाइन में ले जाया गया, जिसका वहां मौजूद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विरोध करने पर रोडवेज कर्मी नेता बीरेंद्र ¨सह, राजू सौरोत व नाजिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व मुख्य संगठनकर्ता वीरेंद्र ¨सह डंगवाल, जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर ¨सह खत्री ने हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोललन के लिए तैयार है। प्रदर्शनकारियों को कर्मचारी यूनियनों के नेताओं जय भगवान, बेचू गिरी, नरेश शास्त्री, डीएन मिश्रा, कृपा राम शर्मा, देवी ¨सह, मनोज कुमार, हेमलता, मालवती ने भी संबोधित किया। मैं सोमवार को आगरा से बल्लभगढ़ अपने भाई के पास मिलने के लिए आया था। वापस आगरा जाने के लिए बस अड्डे पर आया, तो यहां पर कोई बस नहीं मिल रही है।
-राम, आगरा ऋषिकेश जाना था। मुझे बताया था कि ऋषिकेश के लिए बल्लभगढ़ बस अड्डे से बस मिल जाएगी, लेकिन यहां पर बस ही नहीं है। अब दिल्ली से बस पकड़नी पड़ेगी।
-नवीन पाराशर, तिलपत घर में मीटर जल गया था। शिकायत के बाद नया मीटर लगा दिया गया है, अब सहीं री¨डग के हिसाब से बिल आए इसके लिए रिकार्ड में नया मीटर नंबर दर्ज करवाना है। कई बार चक्करी लगा चुका हूं। कोई सुनता ही नहीं।
-मदन लाल, एनआइटी 3 एफ ब्लाक निवासी। मैं बिजली दफ्तर में बिल ठीक कराने आया था। यहां तो दफ्तर बंद मिला। बिल ठीक कराए बिना ही लौटना पड़ रहा है।
-मदन लाल गर्ग, सेक्टर-21 निवासी। कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान हमने बेहतर सेवाएं देने की कोशिश की। हर दफ्तर में अनुबंध के तहत सेवा दे रहे कर्मचारियों ने सेवाएं दीं हैं। फिर भी अगर कहीं कोई कमी रह गई है, तो उसे बुधवार दूर कर दिया जाएगा।
-प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम। हड़ताल का परिवहन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। हमने 50 बसों को सोमवार की रात को ही पुलिस लाइन और एनआइटी बस अड्डे भेज दिया था। अन्य बसों को सुबह निकाल दिया। पूरे दिन में हमने 134 बसों को चलाया है, जो अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा हैं।
-विकास यादव, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद