विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरजकुंड मेले में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश को मिलेगा बलिदानी का दर्जा, स्वजन को एक करोड़

Published: Sun, 08 Feb 2026 12:28 AM (IST)

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में झूला गिरने के बाद बचाव कार्य के दौरान जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को बलिदानी ...और पढ़ें

बचाव कार्य करते हुए अपनी जान देने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा।

बचाव कार्य करते हुए अपनी जान देने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार शाम को झूला गिरने पर ड्यूटी के दौरान बचाव कार्य करते हुए अपनी जान देने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। पुलिस विभाग के नियमों के अनुरूप ही स्वजन को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

शनिवार देर रात को जिला नागरिक अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने आए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने यह जानकारी दी। अजय सिंघल जब अस्पताल आए तो उस समय दिवंगत इंस्पेक्टर के भाई, बेटा व अन्य स्वजन मौजूद थे। दिवंगत इंस्पेक्टर के भाई सतीश व बेटा गौरव ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष परिवार के बारे में जानकारी दी और जगदीश प्रसाद को बलिदानी घोषित करने की मांग की।

इस पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी जानकी परवाह न करते हुए दूसरों की जान बचाते हुए अपना बलिदान दिया है। इसलिए निश्चित रूप से बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग का जिस एश्योरेंस कंपनी से अनुबंध है, उसके मुताबिक एक करोड़ रुपये के करीब सहायता राशि दी जाएगी, साथ ही एक्सग्रेशिया के अनुसार मदद की जाएगी।

दैनिक जागरण से बातचीत में भी पुलिस महानिदेशक ने इसकी पुष्टि की, साथ ही कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता भी थे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने की सूरजकुंड मेला हादसे के घायलों से भेंट, बोले-दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा