Move to Jagran APP

प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगे ट्री-गार्ड, कुर्सियां व टेबल

शहर से हर महीने निकलने वाले करीब 1600 टन प्लास्टिक वेस्ट से जरूरी सामग्री बनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:17 PM (IST)
प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगे ट्री-गार्ड, कुर्सियां व टेबल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर से हर महीने निकलने वाले करीब 1600 टन प्लास्टिक वेस्ट से कुर्सियां, ट्री गार्ड, टाइल्स, बेंच तथा टेबल बनाए जाएंगे। नगर निगम की योजना है कि कोई निजी कंपनी इसके लिए आगे आए और शहर में ही प्लांट लगाया जाए। इससे शहर में प्लास्टिक वेस्ट से सीवर लाइनों के जाम होने की समस्या भी खत्म होगी।

loksabha election banner

अब तक प्लास्टिक वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालांकि इन दिनों यहां के कबाड़ियों से कचरा लेकर निजी कंपनियां दिल्ली ले जाती हैं। अब निगम की योजना है कि यहीं का कचरा यहीं निस्तारित कराया जाए। नगर निगम इन कंपनियों से कम कीमत पर कुर्सियां, ट्री गार्ड, टाइल्स, बेंच तथा टेबल बनवाएंगी। अभी तक नगर निगम दो कंपनी को ठेका देकर प्लास्टिक उठवा रहा है। दिल्ली की ये कंपनियां प्लास्टिक वेस्ट खरीदकर रिसाइकिल के लिए ले जा रही है।

बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में 700 से अधिक पार्क हैं। अधिकांश पार्कों में यहां लोगों के बैठने के लिए लोहे के बेंच की व्यवस्था है। कई पार्कों में बेंच नहीं हैं, जहां अब व्यवस्था की जाएगी। प्लास्टिक के बेंच और कुर्सियां रखी जाएंगी। हम प्रयास कर रहे हैं कि कोई निजी कंपनी आगे आए। निजी कंपनी को प्लास्टिक वेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी सामग्री बनाई जाएगी।

-बीके कर्दम, मुख्य अभियंता (बागवानी),नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.