Move to Jagran APP

आज से विराजेंगे विघ्नहर्ता गजानन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में गणेश महोत्सव का उल्लास शुरू हो गया है। गणेश चतुथ

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:59 PM (IST)
आज से विराजेंगे विघ्नहर्ता गजानन
आज से विराजेंगे विघ्नहर्ता गजानन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में गणेश महोत्सव का उल्लास शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बुधवार को महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से एनआइटी पांच नंबर ए ब्लाक से निकली शोभा यात्रा से इसकी शुरुआत हुई। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पर भी हर वर्ष गणपति का पंडाल सजता है। इसकी शुरुआत लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-16 से शुरू होकर उनके निवास स्थान पर जाने वाली शोभायात्रा से बृहस्पतिवार को होगी।

loksabha election banner

बुधवार को महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा से सजी सवारी के साथ शोभा यात्रा पांच नंबर मार्केट, बी ब्लाक से होते हुए चार, पांच चौक, केसी रोड से गांधी कालोनी पहुंची। इस दौरान गणेश भक्त खूब झूमे और गणपति बप्पा मोरया के नाम की गूंज रही। महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गणेश जी की मूíत गांधी कॉलोनी में सजे पंडाल में स्थापित होगी और रात को गणेश जी का विशेष पूजन किया जाएगा। बॉक्स..

सेक्टर-17 में विपुल गोयल के निवास पर रहेगी धूम

पर्यावरण व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के निवास पर बृहस्पतिवार को गणपति बप्पा की स्थापना एवं गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह नौ बजे भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा महा आरती का आयोजन किया जाएगा। ऐसे ही 14 सितंबर, शुक्रवार सुबह गणेश जी की महा आरती और रात पार्वती काली लीला का आयोजन किया जाएगा। शनिवार, 15 सितंबर को गणेश यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विपुल गोयल ने बताया कि 16 सितंबर को हवन विधान, पूर्णाहूति होगी तथा 17 सितंबर को गणेश विसर्जन शोभा यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से धर्म-संस्कृति के प्रति जागृति आती है। गीता मंदिर में आज स्थापित होंगे गजानन

महाराष्ट्र मंडल फरीदाबाद की ओर से 13 सितंबर को एनआइटी एक नंबर गीता मंदिर में सुबह 9:30 बजे भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। रात को ¨हदी तथा मराठी गीतों की प्रस्तुति होगी। मंडल के अध्यक्ष मि¨लद कार खानिस नेबताया कि 23 सितंबर को गणेश उत्सव का समापन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.