रात 2 बजे दीवार फांदी, फिर घर में मचाया कोहराम; फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर 1 करोड़ की बड़ी डकैती
फरीदाबाद में पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दीवार कूदकर प्रवेश किया और एक करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया।

घर के बाहर जमा स्थानीय लोग। जागरण
HighLights
फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर एक करोड़ की डकैती।
नकाबपोश बदमाशों ने दीवार कूदकर घर में घुसकर वारदात की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, साक्ष्य जुटाए।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के गांव फतेहपुर तगा की जोहड़ कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रात करीब दो बजे दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर कदीम को बंधक बना लिया।
इसके बाद बदमाश घर में रखे करीब एक करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कदीम ने जैसे-तैसे अपने बंधन खोले और पास ही दूसरे मकान में सो रहे परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
वारदात की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। घटना के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- 'अंदरूनी अंगों में पेट्रोल डाला', फरीदाबाद में युवक को अगवा कर 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार
