पूर्व क्रिकेटर संजय पाल व लोकेश का निधन
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: पटौदी ट्राफी में फरीदाबाद जिले का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: पटौदी ट्राफी में फरीदाबाद जिले का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके क्रिकेटर संजय पाल का निधन हो गया। संजय का कुछ समय पूर्व में ब्रेन हेमरेज हो गया था और वो अस्पताल में उपचाराधीन थे। रविवार की सुबह अजरौंदा स्वर्गाश्रम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं दूसरी ओर युवा क्रिकेटर लोकेश गोयल का भी निधन हो गया। इन क्रिकेटरों के निधन पर हरियाणा रणजी टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक सरकार तलवाड़, पूर्व रणजी क्रिकेटरों में राजेश पुरी, कपिल अरोड़ा, धनराज ¨सह, प्रवीण भटनागर, धर्मेंद्र फागना व विशाल ¨सह यादव, स्थानीय क्रिकेटरों में संजीव सहगल, महेंद्र भाटिया, विनोद मलिक, हरीश गुलाटी, एडवोकेट विजय शर्मा मीनू, जगमोहन ¨सह, संजय सपरा, राजेश मेहता, संजय मिगलानी, नरेंद्र धवन, अनिल भाटिया, हैप्पी, संजय वैद ने शोक व्यक्त किया है। स्व. लोकेश गोयल की स्मृति में र¨वद्र फागना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि दी।