किशोरी से दुष्कर्म
फरीदाबाद: सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में एक युवक पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लग
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 06:46 PM (IST)
फरीदाबाद: सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में एक युवक पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसकी बहन के मोबाइल पर सुरेश उर्फ काले नाम के युवक का फोन आया था। उसने उसे मिलने के लिए बाल्मीकि पार्क में बुलाया था। वह बिना किसी को बताए उससे मिलने पहुंच गई। आरोपी उसे सेक्टर-17 स्थित प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें