विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:43 PM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में 28 वर्षीय विवाहिता अंजना का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ...और पढ़ें

फरीदाबाद में विवाहिता का शव फंदे पर मिला  ( एआई इमेज )

फरीदाबाद में विवाहिता का शव फंदे पर मिला ( एआई इमेज )

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में 28 वर्षीय विवाहिता अंजना का शव फंदे पर मिला।

  2. मायके पक्ष ने पति व ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की आदर्श कालोनी में 28 वर्षीय विवाहिता अंजना का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।

मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मामले की जांच जारी

सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

आदर्श कालोनी में रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी अंजना की शादी इसी कालोनी निवासी दिनेश के साथ की थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में अंजना के साथ मारपीट होने लगी।

शराब पीने का आदी था दिनेश

मृतका के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि दिनेश शराब पीने का आदी है और नशे में परिवार के अन्य लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंजना का मोबाइल फोन छीनकर अपने पास रखा जाता था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि अंजना की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया। उनका दावा है कि घटना से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए थे।

हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है। अंजना का सात साल का एक बेटा है। आदर्श नगर थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंबाला के बराड़ा में कार और बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत