विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में वीडियो कॉल को लेकर पति से हुई कहासुनी, 27 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM (IST)

ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में 27 वर्षीय महिला सोनी ने वीडियो कॉल पर पति से कहासुनी के बाद फंदा ...और पढ़ें

फरीदाबाद में वीडियो कॉल को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या। (एआई जेनरेटेड इमेज)

फरीदाबाद में वीडियो कॉल को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में 27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या।

  2. वीडियो कॉल पर पति से कहासुनी के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम।

  3. पुलिस मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलनी में रविवार को 27 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सोनी के रूप में हुई है। वह दो छोटे बच्चों की मां थी। घटना के समय उसका पति सुरेंद्र ड्यूटी पर गया हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुरेंद्र के मुताबिक, घटना से पहले सोनी किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसने जब वीडियो कॉल को लेकर सोनी से पूछताछ की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुरेंद्र का कहना है कि सोनी ने वीडियो कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

इसके बाद वह ड्यूटी के लिए घर से निकल गया। कुछ देर बाद पड़ोसी ने सुरेंद्र को फोन कर बताया कि सोनी ने घर में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि सोनी और सुरेंद्र मूल रूप से एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और कुछ समय से गांव छोड़कर ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलनी में किराये के मकान में रह रहे थे। सोनी के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के मुताबिक, इनमें से एक बच्चे का रविवार को ही जन्मदिन था।

पुलिस महिला के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- अधिकारियों से मंत्री तक, हर दरवाजे पर दस्तक, फिर भी समस्याएं जस की तस; ग्रेटर फरीदाबाद में लोगों ने सुनाई परेशानी