कूड़ा निस्तारण पर यू-टर्न: भाकरी में नहीं, अब प्रतापगढ़ में बनेगा प्लांट; 20 नवंबर तक डलवाया जाएगा कचरा
फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण योजना में बदलाव किया गया है। अब भाकरी की जगह प्रतापगढ़ साइट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ...और पढ़ें
-1793086422377_m.webp)
कूड़ा निस्तारण पर यू-टर्न (AI-Generated Image)
HighLights
कूड़ा निस्तारण योजना में यू-टर्न, भाकरी की जगह प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ साइट की क्षमता 200 से 750 टन होगी।
शहर के 10 कलेक्शन प्वाइंट पर प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कूड़ा निस्तारण को लेकर एक बार फिर यू टर्न देखने को मिला है। अब निगम भाकरी में निस्तारण प्लांट न लगाकर प्रतापगढ़ की साइट की क्षमता बढ़ाएगा।
इसके साथ ही, शहर में जो 10 कलेक्शन प्वाइंट है वहां पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिसमें विधायक धनेश अदलखा विधायक सतीश फागना सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाकरी में केवल 20 नवंबर तक की कूड़ा डाला जाएगा। जब तक प्रतापगढ़ में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो जाएगी इसके बाद सारा कूड़ा प्रतापगढ़ में ले जाकर निस्तारित कर दिया जाएगा।
अभी प्रतापगढ़ में केवल 200 टन कूड़ा निस्तारित करने का ही प्लांट है वहां पर 750 टन कूड़ा निस्तारित करने की तैयारी है। जबकि एक दिन पहले ही सोमवार को कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि भाकरी में ही निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा।
