गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार
कृष्णा कॉलोनी से गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरी आरोपित महिला फरार हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:20 AM (IST)
जासं, बल्लभगढ़ : कृष्णा कॉलोनी से गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरी आरोपित महिला फरार हो गई है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसी मुखबिर ने थाना सेक्टर-8 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कृष्णा कॉलोनी में कुछ लोग गांजा बेच रहे हैं। इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा, तो 136 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में कॉलोनी के रहने वाले सौरभ और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। उनकी साथी महिला पुलिस के आने की खबर सुनकर मौके से फरार हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें