Move to Jagran APP

बीमारी से परेशान युवती ने लगाई यमुना में छलांग

थाना छांयसा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार सुबह छह बजे छांयसा के पंटून यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवती को पूरे दिन फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ के गोताखोर ढूंढते रहे लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:12 AM (IST)
बीमारी से परेशान युवती ने 
लगाई यमुना में छलांग
बीमारी से परेशान युवती ने लगाई यमुना में छलांग

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : थाना छांयसा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार सुबह छह बजे छांयसा के पंटून यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवती को पूरे दिन फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ के गोताखोर ढूंढते रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। घटना स्थल पर मोहना उपतहसील के नायब तहसीलदार हरीश शर्मा, थाना छांयसा प्रभारी सुभाष चंद अपनी टीम के साथ पहुंचे।

loksabha election banner

थाना छांयसा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती कई बीमारियों से ग्रस्त थी। परेशान होकर उसने मंगलवार सुबह छह बजे यमुना नदी मे छलांग लगा दी। छलांग लगाते समय गांव छांयसा के लोगों ने उसे देख लिया। इसके बारे में ग्रामीणों ने थाना छांयसा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने इसके बारे में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना छांयसा प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि नदी में पानी ज्यादा नहीं है, इसलिए स्टीमर की जरूरत नहीं है। युवती को गोताखोर अभी ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.