फरीदाबाद: सेक्टर-16 मार्केट में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली हुई गुल; लोगों में मचा हाहाकार
फरीदाबाद के सेक्टर-16 मार्केट में शनिवार दोपहर एक ट्रांसफार्मर में चिंगारी से आग लग गई, जिससे लगभग 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
-1777718680604_m.webp)
ट्रांसफार्मर में लगी आग। जागरण
HighLights
सेक्टर-16 मार्केट में ट्रांसफार्मर में लगी आग।
लगभग 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति रही बाधित।
गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों को हुई भारी परेशानी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-16 स्थित मार्केट में लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार दोपहर के समय चिंगारी निकलने से आग लग गई। करीब 30 मिनट कर ट्रांसफार्मर और बिजली की तार सुलगती रही। इससे आस-पास के हिस्सों में बिजली प्रभावित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे ट्रांसफार्मर और तार में आग फैल गई। इसमें धमाका भी होने लगा। जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया।
वहीं, कुछ लोगों ने ऑफिस और दुकानों में लगे अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन असफलता मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया। मौके पर कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
बिजली प्रभावित रहने से हुई परेशानी
ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण सेक्टर-16 के कई हिस्सों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई दिया। गर्मी से लोग परेशान रहे।
एसडीओ ने बताया कि लोगों की सूचना के बाद मौके पर कर्मचारियों को भेज दिया गया था। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली थी और पत्तों के कारण आग फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
