सैर करने के लिए बनेगा तीन किमी लंबा ट्रैक
शहर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसे ध्यान में रखते हुए ¨सचाई विभाग के बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे की पटरी पर पक्का ट्रैक बनवाया जाएगा। अभी
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : शहर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसे ध्यान में रखते हुए ¨सचाई विभाग के बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे की पटरी पर पक्का ट्रैक बनवाया जाएगा। अभी तक शहर में लोगों के घूमने के लिए कोई भी लंबा ट्रैक नहीं है। ट्रैक ¨सचाई विभाग की जमीन पर विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाया जाएगा। पटरी के दोनों तरफ हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए अच्छी किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।
शहर में लोगों के घूमने-फिरने के लिए अभी तक एक मात्र बड़ा कल्पना चावला सिटी पार्क है। पार्क पर भी कुछ लोगों ने मालिकाना हक को लेकर अदालत में मामला दायर किया हुआ है। अब शहर के लोगों को कैसे स्वस्थ रखा जाए, इसके लिए कोई स्थान नहीं है, जहां पर लंबा चलकर सुबह-शाम सैर की जा सके। ऐसे में विधायक मूलचंद शर्मा ने ¨सचाई विभाग के अधिकारियों से लोगों के घूमने-फिरने के लिए बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे की दोनों पटरियों पर पक्का ट्रैक बनाने की योजना तैयार करने के लिए कहा है। ये ट्रैक सेक्टर-2 बाईपास से लेकर सेक्टर-65 तक बनाया जाएगा। ये दूरी करीब तीन किलोमीटर होगी। ट्रैक पर सिर्फ पैदल लोग चलें या फिर दौड़े, ऐसा प्रावधान किया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए ट्रैक पर लोहे के बड़े एंगल लगा दिए जाएंगे। ट्रैक के दोनों तरफ अच्छी हरियाली दिखाई दे, इसके लिए पौधे लगाए जाएंगे। ¨सचाई विभाग के अधिकारियों से ट्रैक बनाने की योजना तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बल्लभगढ़ आएंगे, तो उनसे योजना को मंजूर करा दिया जाएगा। ये योजना शहर के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है।
-मूलचंद शर्मा, विधायक