विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों को पढ़ाने के समय टीचर बनाती हैं रील, जांच कमेटी तक पहुंचा मामला; दो दिनों में देना है जवाब

Published: Fri, 27 Mar 2026 08:27 PM (IST)

फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में कक्षा के दौरान अध्यापिकाओं द्वारा रील बनाने के मामले की जांच चल रही है। एक कमेटी ने संबंधित अध्यापिकाओं और अन्य स्टाफ से पूछताछ की है। 

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कमेटी द्वारा पूछताछ पूरी होने के बाद निकलती हुई अध्यापिकाएं। जागरण

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कमेटी द्वारा पूछताछ पूरी होने के बाद निकलती हुई अध्यापिकाएं। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सरकारी स्कूल में कक्षा के समय अध्यापिकाओं द्वारा रील बनाने के मामले की जांच कर रही कमेटी ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय की अन्य अध्यापिकाओं से भी पूछताछ की गई।

रील बनाने वाली दोनों अध्यापिकाओं को सोमवार तक लिखित स्पष्टीकरण देना है। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को सौंपेगी।

19 मार्च को दर्शील गौतम ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नंबर एक की एक-एक अध्यापिकाओं की शिकायत पंचकुला स्थित शिक्षा निदेशालय को दी थी।

पढ़ाने की जगह बनाती हैं रील

आरोप है कि अध्यापिकाएं स्कूल के समय में मनोरंजक रील बनाती है। इस तरह की रील से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मामले की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद कमेटी का गठन किया गया।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो की अध्यक्षता में बनी कमेटी में ब्लाक शिक्षा अधिकारी धीरज सिंह, माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी तीन की प्रधानाचार्य अनुराधा और राजकीय उच्च विद्यालय राजपुर कलां के मुख्य अध्यापक अमित जैन शामिल हैं।

कमेटी ने बुधवार को रील बनाने वाली अध्यापिका के साथ-साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी नंबर की अन्य अध्यापिकाओं से भी पूछताछ की थी।

मामले को लेकर दोनों अध्यापिकाओं से पूछताछ हो गई है। दो दिनों में लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। इसके बाद निदेशालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सभी राजकीय स्कूलों में मनोरंजक रील बनाने पर रोक लगा दी गई है।
-बसंत कुमार ढिल्लो, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा में रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने पर लगाई रोक, शिक्षकों पर भी नियम लागू


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।